SIDHARTHNAGAR NEWS: जिले के शोहरतगढ़ तहसील के जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नदवलिया में शुक्रवार को सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनके क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत को परखना था ताकि पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे। ऑडिटर श्रीमती संगीता मौर्य की अध्यक्षता में हुई इस ग्राम सभा में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत हुए कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया गया। संगीता मौर्य ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए सामाजिक सहभागिता बहुत जरूरी है। ऑडिट के दौरान राम केदार को मनरेगा का अध्यक्ष नामित किया गया। सभा में यह बात भी कही गई कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए और योजनाओं की निगरानी में ग्रामीणों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अताउल्लाह, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कोटेदार, सफाईकर्मी, सोशल ऑडिट टीम के सदस्य माधव प्रसाद, सुरेश चंद्र, महेंद्र पांडे और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।







