आकांक्षात्मक विकासखंड औराई के पुरस्कृत स्वीकृत धनराशि से हो रहें कार्यों की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
BHADOHI NEWS: सीडीओ बालगोविंद शुक्ल द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड औराई के लिए वित्तीय वर्ष 2024 -25 में पुरस्कृत स्वीकृत धनराशि रुपए 2.5 करोड़ की लागत से कराए जा रहे 29 कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ ने कार्यदाई संस्था यूपीआरएनएसएस के एक्सईएन एवं कार्यदाई संस्था पीसीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक की उपस्थिति में समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कार्य में अपेक्षित व संतोषजनक प्रगति नहीं है। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि स्वीकृत समस्त कार्यों को 15 दिवस के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत, अपर संख्याधिकारी एवं बीडीओ औराई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







