JAUNPUR NEWS: बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति में पारदर्शिता व योग्यता की अनदेखी के विरोध में शहर छैन्प् अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। अमन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई कुछ नियुक्तियों में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी गईं। उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर नियुक्तियों की समीक्षा, जांच पूरी होने तक विवादित सदस्यों को पद से हटाना, योग्यता आधारित पारदर्शी पुनर्गठन,इस अवसर पर छैन्प् उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, कार्तिकेय चतुर्वेदी, महासचिव प्रिंस पाण्डेय, विशाल बिंद, सचिव आदर्श गुप्ता, आकाश बिंद, जट्टू मौर्या, विशाल मौर्या आदि मौजूद रहे।







