Home उत्तर प्रदेश आप्रेशन मुस्कान के तहत 2वर्ष से गायब व्यक्ति को उसके परिजनों से...

आप्रेशन मुस्कान के तहत 2वर्ष से गायब व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाया

SAHARANPUR NEWS: बड़ागांव थाना पुलिस ने अपने कर्तव्य बोध और सत्रतकता का परिचय देते हुए सोमवार की रात एक गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया है
सोमवार को प्रातः 9 बजे सड़क पर एक व्यक्ति घूमता मिला बड़गांव पुलिस ने संदिग्ध समझकर उसे थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरिलाल पुत्र राम लखन निवासी ग्राम पूरब देउम थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ बताया इसके पश्चात सी _प्लान ऐप के माध्यम से ग्राम पूरब देउम के ग्राम प्रधान  विनोद सिंह का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया तथा उन्हीं के द्वारा गुमशुदा के पिता  राम लखन का नंबर लेकर उनसे संपर्क कर पता लगाया कि उनका पुत्र पिछले दो वर्ष से लापता है जिसको काफी तलाश किया गया था परंतु कहीं नहीं मिला इसके पश्चात उन्हें अपने पुत्र को ले जाने के लिए कहा गया तो वे लोग देवबंद रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12:00 बजे पहुंच गए थे और थाना बड़ागांव के लिए उन्हें कोई आवागमन का साधन ने मिलना बताया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुरुष अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी देवबंद की निकट पर्यवेक्षण एवं थाना अध्यक्ष  विनय कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़गांव पुलिस के द्वारा गुमशुदा हीरालाल और पुत्र  राम लखन निवासी ग्राम पूरब देऊम थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को देवबंद रेलवे स्टेशन पर ले जाकर परिजनों को  कुशल सुपुर्द किया गया है परिजन अपने पुत्र को पाकर बहुत प्रसन्न हुए और पुलिस की सरहाना करते हुए धन्यवाद दिया। तथा पुलिस की इस माननीय पहल के लिए आभार प्रकट किया।