BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) अंबर फाउंडेशन और इंटेलिजेंस कैरियर इंस्टिट्यूट लखनऊ के संयुक्त प्रयास से न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक इंटर कॉलेज गैंसड़ी, बलरामपुर में नीट की निः शुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा आयोजित की गईं, जिसमें लखनऊ और बलरामपुर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली और योग्य छात्रों की पहचान करना था, जिन्हें नीट की तैयारी के लिए 100% निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने चिकित्सा शिक्षा के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। Aइंटेलिजेंस कोचिंग के संस्थापक डॉ० अल्तमश ने बताया कि हर प्रतिभाशाली छात्र को अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए समान अवसर मिलना चाहिए। अंबर फाउंडेशन की इसी तरह की पहल पहले भी देखी गई हैं, जहां उन्होंने छात्राओं को आईएएस और पीसीएस की फ्री कोचिंग कराने का लक्ष्य रखा है। इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रूप से छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद करेंगे।







