JALAUN NEWS: रामपुरा नगर पंचायत रामपुरा में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाया अभियान चलाया गया। नगर पंचायत रामपुरा के बाजार में एवं नगर की तमाम गलियां अतिक्रमण की में चपेट में होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में माधौगढ़ तहसील प्रशासन को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। आज शनिवार को दोपहर उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड से मुख्य रोड हुए किला रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया । इस दौरान दुकानों के पक्के निर्माण के बाद लगाए गए टीन टप्पर, बांस बल्ली , चबूतरा जिससे रास्ता अवरुद्ध होकर पूरी तरह बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती हैं जिससे चार पहिया व दो पहिया वाहनों, को निकलने में भारी परेशानी होती यहां तक कि, पैदल चलने वालों एवं दुकानदारों के बीच कई बार विवाद होता दिखा । जिसकी शिकायत नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी से की । इन शिकायतो को मुद्दे नजर रखते हुए उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आज तहसील प्रशासन के साथ रामपुरा नगर के अतिक्रमण को हटवाकर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव, लेखपाल शशांक सोनी एवं नगर पंचायत कार्यालय कर्मी जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जवान व नगर पंचायत के तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे। नगर निवासियों सहित आम लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रशंसा की है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया की आज वर्षा हो जाने के कारण आगे का अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित कर दिया गया है लेकिन यह अभियान लगातार जारी रहेगा।







