JALAUN NEWS: एसडीएम जालौन द्वारा सीएचसी जालौन का आकस्मिक निरीक्षण कर आम जनमानस को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में पंजीकरण खिड़की की जांच करते हुए एसडीएम ने आए मरीजों से बात की । जांच के दौरान दवा वितरण और पैथोलॉजी कक्षों की जांच कर उपस्थित कर्मियों और मरीजों से वार्ता कर दी जा रही सुविधाओं की पड़ताल की गई। जांच के दौरान उपस्थित प्रभारी चिकित्सक डॉ अरुण तिवारी द्वारा टीकाकरण अभियान और क्षय रोग हेतु चलाए जा रहे निक्षय कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी उपजिलाधिकारी जालौन को दी। उपजिलाधिकारी जालौन द्वारा उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ आए मरीजों की देखभाल के साथ शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाओं का नियमानुसार वितरण और जांचों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इमरजेंसी एवं जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल लिया गया। समय पर उपस्थिति गुणवत्ता पूर्ण जांच एवं दवा वितरण के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार ,डॉक्टर गोपाल, फार्मासिस्ट अवनीश कुमार , क्षय केंद्र प्रभारी बृजेंद्र कुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Home उत्तर प्रदेश एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये...







