जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
BHADOHI NEWS: जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि बैठक की कार्यवृत्ति अगले दिन तक अवश्य उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
इस दौरान डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम की कंपोजिट रिपोर्ट अगले बैठक में प्रस्तुत किया जाए। लगातार दो माह तक खराब प्रदर्शन वाले एमओआईसी को हटाने का निर्देश दिए। सभी एमओआईसी आशा व एएनएम की हफ्ते में बैठक कर सघन समीक्षा करने का निर्देश दिए। यूनिसेफ, यूएनडीपी की तरह समस्त एमओआईसी अपने ब्लॉकों में जाकर स्थलीय विजिट कर अवलोकन करें। मातृत्व दर का सही डेटा प्रस्तुत किया जाए। सीएचसी, पीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल देते हुए खराब स्थिति को ठीक करने का निर्देश दिए। डीएम ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विवेक श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण व समीक्षा बैठक में नवंबर तक जनपद को टीवी मुक्त बनाने के निर्देश के अनुपालन में प्रभावी क्रियान्वयन करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षय रोगियों की सूची समस्त ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, संस्थाओं को देते हुए उन्हें टीवी रोगियों को पोषण पोटली वितरित करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सुरियावां एमओआईंसी डॉ.अभिषेक नाग के बिना बताए अनुपस्थित रहने पर डीएम ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ विभाग की लापरवाहियों पर नाराजगी जताते हुए कड़ा निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर जनपद में निवास करें। अन्यथा निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।







