Home उत्तर प्रदेश CRIME NEWS: अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, सराय ख्वाजा पुलिस...

CRIME NEWS: अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, सराय ख्वाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

JAUNPUR NEWS: गुरुवार को सरायख्वाजा थाना पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता, निवासी पतहना काजीबाजार, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर को सिद्दीकीपुर तिराहा से जमुहाई जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को मौके से एक तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 437ध्2025, धारा 9ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सरायख्वाजा में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल विनोद सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और असलहों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।