PRATAPGARH NEWS: भाजपा सरकार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।तीन थानाध्यक्षों के कार्यकाल से यह शिलापट्ट उचित स्थान नही पाने के कारण आज इस दुर्दशा में पहुंच गई है। जबकि एक के बाद एक कर चार थानाध्यक्ष बदले लेक़िन नहीं बदली तो सिर्फ़ थाना परिसर में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वर्षों पुरानी शिलापट्ट की स्थिति वही आज़ादी के 25 वर्षों बाद लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यह शिलापट्ट को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया औऱ अभी वह ऐसे ही टूटी-फूटी दशा में थाना परिसर में ही पड़ी है,यह 27 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वाली यह शिलापट्ट का इस क़दर अपमान हो रहा है कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की नज़र यहाँ तक क्यों नहीं पहुंच रही है,वैसे काम तो यह भी थाने का है, कि वह अपने परिसर की सुरक्षा स्वयं करें।







