Home आस्था बिहारेश्वर नाथ धाम जलाभिषेक के लिए आयोजको के साथ प्रशासनिक बैठक सम्पन्न

बिहारेश्वर नाथ धाम जलाभिषेक के लिए आयोजको के साथ प्रशासनिक बैठक सम्पन्न

PRATAPGARH NEWS: बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार के हिन्दू नगर में स्थित भगवान शिव के सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर बिहारेश्वरनाथ धाम में हर वर्ष नाग पंचमी के दूसरे दिन महाजलाभिषेक का कार्यक्रम होता है उसी की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के दूसरे दिन यानी 30 जुलाई 2025 दिन बुधवार को हजारों की संख्या में शिवभक्त गाजे बाजे और झांकी के साथ भव्य तरीके से जलाभिषेक करेंगे। उसी को लेकर बाघराय थाना में क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता एवं थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार ने थाना परिसर में बुधवार को जलाभिषेक कराने वाले कमेटी को थाने में बुला कर प्रशासनिक बैठक किया गया। बैठक में मौजूद बिहारेश्वरनाथ धाम के आयोजक एवं जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों ने क्षेत्राधिकारी सदर और थाना प्रभारी श्रवण कुमार को जलाभिषेक यात्रा के विषय में अवगत कराया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कावड़ यात्रा प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए बिल्कुल ही सांत एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न होगी। बैठक में क्षेत्राधिकार सदर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, प्रकाश, यातायात, पेयजल, साफ सफाई, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट एवं सीसी टीवी निगरानी की तैयारी समय से पूर्ण करने को कहा गया। और थाना प्रभारी बाघराय ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग के साथ सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें एवं सफलतापूर्वक अपना जलाभिषेक करे।