SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘भारत युवा पुरस्कार’ के लिए भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा पूरे प्रदेश से केवल शोहरतगढ़ (302) विधायक विनय वर्मा का चयन किया गया है। यह घोषणा विनय वर्मा ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से की, जिसे उन्होंने अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया।
यह सम्मान संसदीय सेवा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, खेल, संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को समर्पित है। विनय वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं की प्रेरणादायक सोच और नेतृत्व ही उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। विनय वर्मा ने भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन और आयोजकों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। उनका यह चयन प्रदेश भर में उनके द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों की एक महत्वपूर्ण पहचान है।







