Home उत्तर प्रदेश श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ ड्यूटी का निरीक्षण

श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ ड्यूटी का निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा किया गया बाबा घुईसरनाथ धाम का भ्रमण

PRATAPGARH NEWS: सोमवार को श्रावण मास के अवसर पर थाना सांगीपुर क्षेत्र स्थित बाबा घुईसरनाथ धाम में कांवड़ ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा चेक कर, निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता एवं ड्यूटी पॉइंट्स की स्थिति का जायज़ा लिया गया। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सभी ड्यूटी कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, मार्गों की साफ़-सफ़ाई, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।क्षेत्राधिकारी लालगंज ने सभी को सतर्क रहते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निभाने हेतु निर्देशित किया।