Home इटावा मुस्लिम समाज ने वक्फ भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दिया ज्ञापन

मुस्लिम समाज ने वक्फ भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर दिया ज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन देते जमील कुरैशी व अन्य

ETAWA NEWS: मुस्लिम समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की गंभीर शिका यतें प्रस्तुत कीं। मुस्लिम समाज ने आरोप लगाया कि वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम समाज का कहना है कि मुतवल्ली सिराज चौधरी और प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी की मिलीभगत से करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जा करवाया गया है। इस में नियमों की अनदेखी की गई है और आम मुस्लिम समाज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही वक्फ बोर्ड की भूमि से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, ताकि समाज में फैले आक्रोश को शांत किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में जमील कुरैशी, जैनुल आबेदीन, मोहम्मद उस्मान, मो. इश्तियाक, गुड्डू, राशिद, मून्ना, रहीस उद्दीन राइन, जुबैर, नोशाद, सलमान आदि प्रमुख है।