KUSHINAGAR NEWS: हाटा के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य, के निर्देशन में चल रहे मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया जिसको खंड शिक्षा अधिकारी हाटा अमितेश कुमार, जिला समन्वयक शिवकुमार,पूर्व जिला समन्वयक बलवंत बहादुर एवं स्पेशल एजुकेटर अरुण कुमार मिश्र, महीश राम त्रिपाठी, इंद्रसेन पांडे मुकेश सिंह आदि के पस्थिति में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कुल 80 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों में 76 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गय जिसमें 16 मूक बधिर, 13 दृष्टिबाधित, 11सी पी एम आर एवं 25 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर अभिभावक और बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे।







