अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफियाओ मे मचा हड़कंप
SAHARANPUR/CHILKANA NEWS: अवैध खनन की लगातार शिकायतों को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संज्ञान मे लेते हुए दिए अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही के आदेश। एक पोकलेन मशीन सहित एक अवैध खनन से भरे डम्पर को किया थाना चिलकाना पर सीज। सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेश पर देर रात्रि पचकुआ जोन मे महादेव स्टोन क्रेशर पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन अधिकारी सुभाष सिँह ओर स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ उच्चधिकारियो के निर्देश पर अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए एक पोकलेन मशीन ओर एक अवैध डम्पर को मौके से पकड़ सीज किया। खनन अधिकारी सुभाष सिँह के आदेश पर थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी द्वारा सभी के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। अचानक से हुई कार्यवाही से दिन भर खनन माफियाओ मे हड़कंप मचा रहा।







