Home उत्तर प्रदेश मुस्लिम समाज के लोगो ने मुँह मीठा कर हरिद्वार रवाना किया शिव...

मुस्लिम समाज के लोगो ने मुँह मीठा कर हरिद्वार रवाना किया शिव भक्त

हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल बना चिलकाना

AURAIYA/CHILKANA NEWS: चिलकाना नगर के मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल दे शिव भक्त को हरिद्वार जल लेने,मुँह मीठा कर रवाना किया। चिलकाना गत वर्षो की भाति इस वर्ष भी शिव भक्त ओमकार सिंघल को अखिल भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष युसूफ कुरैशी ने मुस्लिम साथियों सहित मुँह मीठा कर हरिद्वार जल लेने रवाना किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सपा नेता युसूफ कुरैशी ने बताया कि कुछ लोग राजनितिक कारणों से हिन्दू मुसलमानो को आपस मे लड़ाने का काम करते है जिससे समाज मे गलत संदेश जाता है यहां हम सब भाई भाई है ओर हम सब आपस मे एक दुसरे के सुख दुःख के भी साथी है भाई ओमकार पूर्व से ही हमारा साथी रहा है जिसे हम सब मिलकर जल लेने हरिद्वार रवाना करते है ओर उसकी सफल यात्रा की दुआ भी करते है।
उन्होंने कहा की देश मे अमन शांति ओर भाईचारे से बढ़ कर कुछ नहीं है ओर उनका सदा से ही प्रयास रहा है कि हमारे नगर मे देश मे अमन चैन ओर सदभावना बनी रहे ओर सभी प्रेम पूर्वक सौहार्द पूर्ण माहौल मे एक दुसरे के साथ दे ओर देश को धर्म ओर मजहब की राजनीति से दूर विकास की राजनीति की तरफ लेकर चले जिससे हमारा देश आगे बढे। इस अवसर पर पटना उर्फ़ नया बांस के पूर्व प्रधान इरफ़ान ने भी शिव भक्त ओमकार का मुँह मीठा कर उसे शुभकामनायें दी।
उस्मान गाड़ा, सादाब, माशूक अंसारी, मोबिन अंसारी, आरिश, आदि मौजूद रहे ओर शिव भक्त ओमकार को मंगलमय यात्रा की शुभकामनायें दी।