PRATAPGARH NEWS: पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह के 101वें जयन्ती पर शनिवार को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। लालगंज कस्बा स्थित अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज शीतलमऊ में स्वर्गीय दिनेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश सिंह सादगी के प्रतिमूर्ति रहे। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक मनीष कुमार सिंह व संचालन शिक्षक रमाशंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अमित कुमार मिश्र, ज्ञानप्रकाश मिश्र, वंदना श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, केशव कुमार, सूर्यप्रकाश, सत्येन्द्र, राजकुमार, हरिश्चंद्र मिश्र, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, सदासंत वर्मा, राकेश सिंह, आशीष कुमार, संदीप सरोज, फूला देवी, शकुन्तला आदि मौजूद रहे।







