Home इटावा स्टूडेंट्स ने कॉलेज को बनाया रील्स का अड्डा, कैंपस में जमकर हो...

स्टूडेंट्स ने कॉलेज को बनाया रील्स का अड्डा, कैंपस में जमकर हो रहा नाच-गाना

ETAWA NEWS: आजकल रील्स का नशा हर किसी के सिर चढ़ के बोल रहा है. बच्चे हो या बूढ़े फेमस होने के लिए हाथों में मोबाइल लिए ट्रेंडिंग गानों पर रोमांटिक या रील्स शूट करते नजर आते हैं. कभी-कभी ये रील्स कॉमेडी कंटेंट परोसने के साथ आपत्तिजनक भी हो जाती हैं।दरअसल, इटावा जिला के कस्बा बकेवर से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है जहां सरकारी कॉलेज खुलेआम कॉलेज कैम्पस में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कई रील्स तो ऐसी हैं जिन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जिन पर आज तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान देना उचित ही नहीं समझा गया।जहां स्टूडेंट्स बेखौफ खुलेआम कॉलेज कैम्पस में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।कुछ रील्स तो ऐसी है कि उन्हें देख लोगों को शर्म आ जाए।लेकिन कॉलेज प्रबंधन से लेकर प्रशासन तक इस मुद्दे पर अनजान है। पूरे परिसर में शूट होती है रील्स क्या सो रहे जिम्मेदार? कॉलेज स्टूडेंट्स में रील्स की खुमारी इस कदर चढ़ी है कि वे शिक्षा के इस मंदिर का रील्स बनाने के लिए जमकर इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। रील्स को क्लासरूम से लेकर कॉलेज के पूरे कैम्पस में शूट किया जा रहा है।कोई रोमांटिक रील्स बना रहा है तो कोई प्रेमिका से जुदाई को लेकर बदमाशों वाली रील्स बनाकर पोस्ट कर रहे है।और जिम्मेदारों द्वारा ना ही कोई सख्ती बरती जा रही है। वहीं शिक्षा के मंदिर को कर रहे बदनाम पूछता है समाज। इस गंभीर मामले पर नगर की जनता ने न्यायप्रिय जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत शुक्ला से सभी प्राइवेट तथा सरकारी शिक्षा में बन रही रील्स को लेकर कालेज परिसर में ‌मोबाइल पर पूर्णत: प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग है। जिससे छात्र छात्राओं के भविष्य पर काले बादल न मडरा सकें। और अराजकता का माहौल उत्पन्न न हो सके।।