ETAWA NEWS: बकेवर भरथना ओवरब्रिज के समीप तीन दुकानों से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखा तो इस मामले की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज शोभित कुमारप्रजापति ने मामले की जांच पड़ताल की। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार अविनाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह रात्रि में दुकान बंद करके चला गया था सुबह आकर जब दुकान खुली तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान में दूसरी दुकान की चांबी रखी थी वो गायब है तथा पांच सौ रुपये गायब है। वहीं राजकुमार ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग पांच हजार रुपये का सामान गायब है तथा 450 रुपये गोलक में रखे थे वो गायब है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी। मौके पर कस्बा इंचार्ज शोभित कुमार प्रजापति कांस्टेबल अवधेश शर्मा कांस्टेबल रतन सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और घटना स्थल की जांच की। वहीं चोरों ने एक अन्य दुकानों पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं उक्त चोरों ने कस्बा चौकी बकेवर की चंद कदम की दूरी पर तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस चोरी की घटना से दुकानदारों में हड़कप मचा हुआ है। तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर संजीव कुमार के होने पर, चौकी प्रभारी संजीव कुमार रात्रि में पैदल ग्रस्त करते हुए नजर आते थे। तथा चोरों में भय व्याप्त था।लेकिन कुछ दिनों से कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर संजीव कुमार अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर चले गये व कस्बा चौकी बकेवर का कार्यभार चौकी प्रभारी शोभित कुमार प्रजापति पर है। वहीं सूत्रों के अनुसार कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर शोभित कुमार रात्रि में पैदल गस्त नहीं करते हैं। अगर कस्बा चौकी प्रभारी बकेवर शोभित कुमार प्रजापति रात्रि में पैदल गस्त करते तो चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल होते।वही चोरों की हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वहीं चंद कदम की दूरी पर कस्बा चौकी बकेवर होने के बावजूद चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम। वही कस्बा के संभ्रांत नागरिकों ने कस्बा बकेवर में रात्रि पैदल ग्रस्त न हो पर बकेवर कस्बा इंचार्ज शोभित कुमार प्रजापति पर उठाये सवाल।
वहीं पीडित राजकुमार ने चोरी की घटना को लेकर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना का शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं तेजतर्रार थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की घटना में बकेवर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर बकेवर पुलिस की गिरफ्त में होंगे,तथा चोरों पर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।।







