Home उत्तर प्रदेश विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भड़के ग्रामीण, उपकेंद्र का किया घेराव

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भड़के ग्रामीण, उपकेंद्र का किया घेराव

PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील क्षेत्र के भटनी व किशुनगढ़ तथा हण्डौर क्षेत्र में फीडर की खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में आक्रोश पनप उठा। नाराज ग्रामीणों ने भटनी विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को घंटो विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के हंगामा करने से विद्युत उपकेंद्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। नाराज ग्रामीणों ने अवर अभियंता तीर्थराज सिंह का घेराव कर लाइनमैन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। अवर अभियंता ने आपूर्ति व्यवस्थित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। वहीं विद्युत आपूर्ति में लापरवाही को लेकर हंडौर विद्युत उपकेंद्र पर भी गुरूवार की रात ग्रामीणों ने पहुंचकर नाराजगी जतायी।