Home उत्तर प्रदेश महामंडलेश्वर बनी सोनाक्षी नंदगिरी, केशव नंदगिरि अष्टकौशल महंत

महामंडलेश्वर बनी सोनाक्षी नंदगिरी, केशव नंदगिरि अष्टकौशल महंत

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ पट्टाभिषेक

PRAYAGRAJ NEWS: अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बुधवार को पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा का हरियाणा में महामंडलेश्वर पद पर गुरु मां सोनाक्षी नंदगिरी महाराज का और केशव नंदगिरि अष्टकौशल महंत का पट्टाभिषेक किया गया। पट्टाभिषेक कार्यक्रम में  देश के कोने – कोने से किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पहुंचे थे, जिनका हरियाणा किन्नर अखाड़ा की ओर से भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। बॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र से आध्यात्म के पथ पर चलने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जो अब महामयी ममतानंद गिरी के नाम से विख्यात हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा शामिल हुए। उन्होंने हरियाणा में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर गुरु मां सोनाक्षी नंद गिरी के अंतरर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक होने पर बधाई दिया। महामंडलेश्वर गुरु मां सोनाक्षी नंदगिरी महाराज का पट्टाभिषेक किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर महामंयी ममता नंद गिरी सहित सभी महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर सहित सभी लोगों ने किया। हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार में किन्नर अखाड़ा के लिए जो भी मदद हरियाणा के किन्नर समाज को चाहिए उसे दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे। किन्नर अखाड़ा की महामयी ममतानंद गिरी भी समारोह में शामिल हुईं किन्नर समाज को करेंगे एकजुट समस्याएं दूर करने का होगा प्रयास समारोह में पहुंचीं। महामंडलेश्वर स्वामी सोनाक्षी नंद गिरी ने कहा कि वह प्राथमिकता से सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और किन्नर समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जो कठिनाई उनके जीवन यापन में आ रही है उसे दूर करने का प्रयास हरियाणा किन्नर अखाड़ा करेगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा के संरक्षक संस्थापक महंत दुर्गादास महराज, महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी, महामण्डलेश्वर इन्दूनंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी वामदेव नन्दगिरी, ऋषि नन्दगिरी श्री महन्त ऋषिनंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कमली नन्दगिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आशानाथ नन्दगिरी, महामण्डलेश्वर स्वामी मनिकंदन नंद गिरी सहित अन्य लोग थे।