PRAYAGRAJ NEWS: एडीएम नजूल संजय पाण्डेय ने आज सोरांव तहसील परिसर और तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सभी पटल सहायक के पटल का निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह में सभी का कार्य अपडेट कर अवगत कराने का निर्देश सोरांव एसडीएम हीरालाल सैनी को दिया। एडीएम नजूल संजय पाण्डेय ने खतौनी कक्ष में जनवरी माह की पत्रावली पाए जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त की,यद्यपि चेक करने पर 7-1- 2025 का अमल दरामद 18-1-2025 को कंप्यूटर पर पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। नायब तहसील नयनशी को निर्देशित किया कि गंगा एक्सप्रेस-वे की दाखिल खारिज की पत्रावली खतौनी कक्ष से हटवाकर आरके आफिस में भेजवाने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील परिसर में साफ सफाई कराने और पार्क का सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए । एडीएम नजूल संजय पाण्डेय ने कहा कि 25 जुलाई के बाद पुनः सोरांव तहसील परिसर और कार्यालयों का निरीक्षण करुंगा, गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। इस दौरान सोरांव एसडीएम हीरालाल सैनी, तहसील सहित अन्य लोग मौजूद थे।







