Home आस्था बुद्ध ने विश्व को पढाया करुणा, मैत्री और शांति का पाठ :...

बुद्ध ने विश्व को पढाया करुणा, मैत्री और शांति का पाठ : डॉ नंद रतन

श्रीलंका बुद्ध बिहार में सप्त दिवसीय श्रामणेर प्रवज्जा शिवर का हुआ समापन

KUSHINAGAR NEWS: श्रीलंका बुद्ध बिहार कुशीनगर में सप्त दिवसीय श्रामणेर प्रवज्जा शिवर का श्रामणेर भिक्षुओं द्वारा तथागत बुद्ध का विधि विधान से पूजन के साथ समापन हो गया। भिक्षुओं ने विश्व कल्याण का संकल्प लिया।बुधवार को शिविर के समापन अवसर पर श्रामणेर भिक्षुओं ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में धम्म पाठ के साथ पूजन कर चीवर चढ़ाया और जगत कल्याण की कामना की। इसके बाद म्यांमार मंदिर में छांता जी जेडी महा चैत्य, माथा कुंवर मंदिर, मुकुट बंधन चैत्य में पूजन और बुद्ध की आराधना की। आयोजक बौद्ध धर्म गुरु डॉ नन्द रतन महाथेरो ने कहा कि बुद्ध ने करुणा, मैत्री और शांति का पाठ विश्व को पढ़ाया और जीवन के सरल उपाय बताए। बुद्ध के सिद्धांतों का पालन भिक्षु वर्षा वास और उसके पश्चात भी जीवन में करते हुए धम्म प्रचार और लोगों को जीवन, शांति, सदाचार का मार्ग बताते हैं। इस दौरान भिक्षु आलोक, भिक्षु संघदीप, तेजेन्द्र सहित प्रव्रज्जित श्रामणेर भिक्षु, उपासक रोशन, सुमित शाक्य, विजय शाक्य, धनंजय कुशवाहा, शंभू कुशवाहा, अवनीश आदि मौजूद रहे।