PRATAPGARH NEWS: बानेमऊ ग्राम सभा के पुरेमहावीर का पुरवा निवासी अरुण शुक्ला को दिल्ली छावनी के डीजी एनसीसी सभागार में आयोजित एनसीसी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें सत्रह निदेशालय के बाइस पूर्व एनसीसी कैडेटों को चुना गया था। जिसमें अरुण शुक्ला भी शामिल रहें। अरुण को यह अवॉर्ड कोविड के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों और एनसीसी प्रशिक्षण के बाद भी एनसीसी के विभिन्न कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए नामित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे एनसीसी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अरुण को पट्टा पहनाते हुए प्रतिकचिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
अरुण शुक्ला एक निजी दैनिक अखबार में कार्यरत है, अरुण को इससे पहले भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अरुण के इस सम्मान से परिवार के लोगों ने खुशी ज़ाहिर किया और अरुण के इस उपलब्धि के लिए कॉग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी, जिला बीजेपी युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी गोलू दादा, जनसत्तादल से रमाकांत मिश्रा, रूपेंद्र शुक्ला, टिंकू मिश्रा, रोहित पांडेय आदि लोगों ने बधाई दी।







