Home उत्तर प्रदेश घर से निकली किशोरी लापता, केस दर्ज

घर से निकली किशोरी लापता, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: घर से निकली किशोरी लापता हो गयी। परेशान परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेरह जुलाई की रात करीब आठ बजे उसकी पन्द्रह वर्षीया पुत्री घर से शौच को निकली थी। घर वापस न लौटने से परिजन परेशान हो उठे। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कहीं पता नही चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।