Home आस्था वाराणसी में लाखों श्रद्धालुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक’

वाराणसी में लाखों श्रद्धालुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक’

जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने श्रृद्धालु जनों पर की पुष्प वर्षा

VARANASI NEWS: काशी विश्वनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार पर 14 जुलाई 2025 को आस्था के जनसैलाब से सराबोर हो गया। देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रात से ही कतारों में लग गए थे।मंगला आरती के बाद काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार का पट खुला तो श्रद्धालु जन खुशी से झूम उठे और हर-हर महादेव,बोल बम के उद्घोष करने लगे। जिससे एक अद्भुत और भक्तिमय वातावरण का बन गया। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकंड का समय मिल रहा था।चप्पे-चप्पे की चैकसी के बीच रेड कार्पेट से होकर भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला अलसुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा। धाम तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है।श्री काशी विश्वनाथ धाम में जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत किया गया। धाम की सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। श्रद्धालु जिग जैग बैरिकेडिंग से होकर बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।छह द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सावन मास के पहले सोमवार को महादेव की चल प्रतिमा का श्रृंगार देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे।वहीं महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में तथा जनपद के हजारों यादव बंधुओं ने भी हाथों में गगरा लिए पैदल चलकर दश्वाश्मेध घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद गंगा जल भरकर हर- हर महादेव का उद्घोष करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया।