KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के टेकुआटार में सोमवार को वर्षो से दो पक्षों में जमीनी बिबाद को राजस्व निरीक्षक अजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने चिह्नित कर जमीन का निस्तारण कर पथल नसीब कर दिया जिससे बर्षो से चले आ रहे जमीन का निस्तारण कर दिया गया। बता दें कि उक्त ग्राम सभा निवासी मेहरून निशा बनाम श्रीराम आदि के बीच गाटा संख्या 2369 ,/0,008 हेक्टेयर जमीन को लेकर एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर था जिसको निस्तारण करते हुए राजस्व निरीक्षक अजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित किया गया था राजस्व टीम पुलिस बल के साथ उक्त जमीन की पैमाइश करना शुरू किया तो कुछ बाधाएं आईं जिसे पुलिस कर्मियों ने दुर किया उसके बाद दोनों पक्षों को पैमाइश कर जमीन को चिन्हित कर पथल नसीब किया गया दोनों पक्षों के मौजदूगी में जमीन को चिन्हित कर पथल को गाड़ा गया। भारी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद रही लगभग बीस बर्ष से चल रही विवाद का निस्तारण हुआ राजस्व कर्मी राजन पांडेय आलोक, जयप्रकाश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव, ग्राम प्रधान, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।







