डिप्टी सीएम ने नवनिर्मित ‘‘शहीद वॉल’’ पर शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया
PRAYAGRAJ NEWS: प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सिविल लाइन में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नवनिर्मित ‘‘शहीद वॉल’’ पर पहुंचकर शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद वॉल स्थल पर ‘‘पौधरोपण महाअभियान – 2025’’ एवं ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत शहीदों के सम्मान में ‘‘मौलश्री’’ पौधे का रोपण करते हुए सभी से पौधरोपण के लिए कहा।
डिप्टी सीएम ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए सेनानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो देश के लिए शहीद हुए, वे हमारे पूर्वज भी हैं और शहीद वॉल पर दीपक जलाना अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। लोगो से आह्वाहन किया कि शहीद वॉल पर हम दीप प्रज्जवलित कर अपने पूर्वजों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों को याद करें, जो देश को पराधीनता से मुक्त कराने के लिए शहीद हुए। इस अवसर पर शहीद वॉल के निर्माण में सहयोग देने एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत भाग्य विधाता संस्था के वीरेन्द्र पाठक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके विकास के लिए और सुझाव देने के लिए कहा है। कार्यक्रम में वीरेन्द्र पाठक ने शहीद वॉल व इसके निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के वीरेन्द्र पाठक ने अनवरत ज्योति जलाने, डिजिटल स्क्रीन लगाने, अन्य शहीदों की तरह प्रयागराज के शहीदों के सम्मान की मांग की। केवी पाण्डेय और वीरेन्द्र पाठक ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रोफेसर केवी पाण्डेय, पूर्व उपमहापौर अनामिका चैधरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।







