JHANSI NEWS: गुरु एक शिक्षक है जो शिष्य के जीवन या आध्यात्मिक गुरु का मार्गदर्शन करता है। एक बार जब गुरु शिष्य को स्वीकार कर लेता है तो वह एक ओपचारिक दीक्षा समारोह से गुजरता है । जहां गुरु शिष्य को स्वीकार करता है. इसी पुरानी परम्परा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा मनाई गई जो विश्वास प्राचीन मध्य काल में शिक्षा को गुरु पर था यह अनुष्ठान उसी विश्वास सम्मान तथा निष्ठा का प्रतीक है। वही शगुफ्ता डांस स्टूडियो में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. जिसमे स्टूडियो कि गुरु डॉ. शगुफ्ता खान के शिष्यों ने रंगारंग कार्यक्रम नृत्य कर प्रस्तुति दी और सभी शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली. जिसमे शिष्या कथक के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रही. छात्राये जिन्होंने गुरु दीक्षा के साथ साथ घुंघरू पूजन भी किया. इसी दौरान सानवी, किरपा, दुर्गेश, मीमांसा, अद्विका, वेदिका, ऋषिका, नव्या, प्राशवी, अगम्या, लावाण्या, दिव्यांशी, गौरी, आयरा, एंजेल, श्रमिष्ठा, शिवानी, रोशलीमा आदि उपस्थित रही।



