ETAWA NEWS: जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जायेगा।
इस अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कौशल विकास मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ने बताया कि इस अवसर पर 14 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आईटीआई एवं कौशल विकास केन्द्रों, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों एवं जनपद के समस्त बेरोजगार युवक/युवतियों को विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।







