PRATAPGARH NEWS: जनपद के थाना क्षेत्र के विजयीमऊ (फुलवरिया ) गांव निवासी संटू 36 वर्ष पुत्र लाल बहादुर सोनकर मंगलवार की रात पिकअप डाला गाड़ी पर आम लादकर बनारस बेचने गए थे। बुधवार को वापस वह अपने घर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया वापस अपने घर आ रहा था कि जैसे हंडिया बाजार से पहले ही ओवर ब्रिज के नीचे ट्रक व पिकप के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके ही संटू की मौत हो गई,साथ में रहे मिथिलेश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो जबकि मिथिलेश व संटू दोनों सगे भाई हैं। जिसमें मिथिलेश बड़ा है राहुल और मिथलेश फुफेरे भाई हैं तीनों एक साथ पिकअप से आम बेचने बनारस गए थे अपनी रोजी-रोटी के वास्ते फल का कारोबार किया करते हैं मृतक की पत्नी का नाम गुड़िया देवी है मृतक को दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा कृष व कान्हा है मृतक के घर पर माता पिता एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। हडिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







