Home आस्था काँवड़ सेवा शिविर संचालको ओर डी जे संचालको को दिए दिशा निर्देश

काँवड़ सेवा शिविर संचालको ओर डी जे संचालको को दिए दिशा निर्देश

शिविर के आस पास बिजली के खम्बे तार ना हो, सफाई का रखे विशेष ख्याल:चंद्रसैन सैनी

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में थाना परिसर मे डीजे संचालकों , कांवड़ सेवा शिविर आयोजकों,की बैठक का किया आयोजन। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने सभी डीजे संचालको, शिविर आयोजकों को आगामी कावड़ यात्रा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए शिविर के आसपास बिजली के तार व खंबे न हो, दिन रात लगने वाले शिविर में कैमरों की व्यवस्था हो, शिव भक्त कावड़ियों के लिए शुद्ध खान-पान की व्यवस्था हो, सड़क के पास लगने वाले शिविर में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के उचित प्रबंध होने चाहिए, उन्होंने कहा कि यातायात बाधित नही होनी चाहिए ओर बिना परमिशन के शिविर न लगाया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तुरंत थाना चिलकाना पुलिस से संपर्क करें इस अवसर पर श्यामकुमार सैनी, दीपक सैनी, गौरव गुप्ता, सुनील सैनी,शिवनंदन शर्मा, व डीजे संचालक उपस्थित रहे।