PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के बदौआ कला लापर गांव से 6 जून को दोपहर में लापता हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा है। जानकारी के मुताबिक चांद मोहम्मद उर्फ सुहेल पुत्र हैदर मोहम्मद निवासी बदौआ कला लापर थाना कोरांव गत 6 जून को दोपहर तक अपने घर पर ही था। उसके बाद वह घर से कब और कहां चला गया। इस बात की परिजनों को कोई जानकारी नहीं हो सकी। जब वह देर शाम तक लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। नाते रिश्तेदारी काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ अता-पता न चलने पर मंगलवार को दोपहर में पिता हैदर मोहम्मद के द्वारा लापता हुए बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लापता हुए युवक की गुमशुदगी प्राप्त हुई है। मामले में गुमशुदगी दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई करते हुए लापता युवक की तलाश की जाएगी।







