Home आगरा 30 जून को एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करेंगे CM...

30 जून को एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करेंगे CM योगी और ओम बिरला

AGRA NEWS: आगामी 30 जून को एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करेंगे CM योगी और ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री बघेल की मेगा शो की तैयारी. आगरा- एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना समारोह का आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में शामिल होने की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सीएम योगी को लखनऊ में औपचारिक आमंत्रण देकर आगरा के विकास पर चर्चा की।