FATEHPUR NEWS: आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को फतेहपुर में भव्य तिरंगा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान से राजकीय इंटर कॉलेज तक करीब दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में जनपद के 23 विद्यालयों के 2950 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मानव श्रृंखला का आयोजन सुबह आठ बजे से किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध हुए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर तिरंगे के साथ विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। मानव श्रृंखला का विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना तथा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शेषमणि सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों का सहयोग रहा। मानव श्रृंखला में राजकीय इंटर कॉलेज, श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, डॉ. सत्यनारायण भारती हाईस्कूल, सेंट मेरी स्कूल, आरएस एक्सेल एकेडमी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मां राम श्री उदयभान इंटर कॉलेज, बाबू राधेश्याम इंटर कॉलेज, विद्या त्रिपाठी बालिका इंटर कॉलेज, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज, सुन्दरमती बालिका इंटर कॉलेज, सदाशिव इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मदर सुहाग इंटर कॉलेज, सुन्दर सिंह हाईस्कूल, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तिरंगा मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों और जिला प्रशासन ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।







