Home उत्तर प्रदेश 24 घंटे में चोरी की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने 2 अभियुक्त...

24 घंटे में चोरी की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: ( तारिक अनवर) थाना सन्तनगर पर बुधवार को वादी चौधरी गौतम पुत्र स्व0 कालिका गौतम निवासी शीतलगढ़ पटेहरा खर्द थाना सन्तनगरजनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध टैम्पु में वादी का पैसा चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. मोहर्रमदीन पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू व 2. अरमान अली पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू निवासीगण देवरी कला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 13,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP 63 CT 4432 को बरामद किया गया । थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया ।