Home उत्तर प्रदेश 22 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

22 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हुई बैठक में लिया गया यह निर्णय
प्रातःकाल

BHADOHI NEWS: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा.सं.) की मासिक बैठक नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र श्वत्सश् व विशिष्ट अतिथि मांडलिक महामंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहें। इस दौरान मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में पंच संकल्प,पंच प्रण को पूरा करने का प्रयास होगा। जनपद के शत प्रतिशत विद्यालय में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम की रूप रेखा पर व्यापक चर्चा हुई। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं शिक्षकों का सम्मान, बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी, बीएसए कार्यालय में लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से संपर्क कर वार्ता करना, सेवानिवृत शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर संज्ञान ग्रहण करते हुए उनका निवारण कराना एवं अन्यान्य विषयों पर विचार-विमर्श की गई। चयन वेतनमान और एक दिन की वेतन कटौती जैसी गंभीर शिक्षक समस्याओं को लेकर जो वर्षों से लंबित है। समस्त ब्लॉकों में महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ के माध्यम से 20 अगस्त को प्रत्येक बीईओ कार्यालय पर देने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 22 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर चयन वेतनमान और एक दिन की वेतन कटौती को लेकर महासंघ द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल रहेंगे।
इस मौके पर प्रतीक मालवीय, रितेश तिवारी, महेश यादव, रुक्मणि, ज्योति वर्मा, देवेंद्र मणि विश्वास, रत्नाकर राय, मनीष पांडेय, राजीव रतन, अरुण यति, विजय सिंह, शिवम, हरिओम श्रीवास्तव, राज कुमार दुबे, आनंद सिंह, अभिषेक पांडेय, निशांत यादव, बृजेश, देवेंद्र मिश्र, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह व दिलीप पटेल मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज सिंह व संचालन महामंत्री क्रांतिमान शुक्ला ने किया।