SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच भाजपा ने कुशीनगर में जमीनी संपर्क तेज कर दिया है। सांसद विजय दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण शुरू कर कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद कायम करना शुरू किया है। इसी कड़ी में सांसद ने नदी उस पार सोहगी बरवा चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय रेतवासियों के साथ “चाय पर चर्चा” की। इस दौरान क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी समेत जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात हुई। सांसद ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद ही जनसेवा को और सशक्त बनाने का असली माध्यम है।







