Home उत्तर प्रदेश 20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर किये गये सस्पेंड,अधिवक्ताओं से विवाद के बाद तीसरे...

20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर किये गये सस्पेंड,अधिवक्ताओं से विवाद के बाद तीसरे दिन हुई कार्रवाई

5
0

सस्पेंड किए गए सभी जूनियर डॉक्टर्स चिकित्सीय, शैक्षणिक कार्यों से हटाए गये
तीन सदस्यीय समिति करेगी मामले की विस्तार से जांच
प्रयागराज। मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जूनियर डॉक्टरों और वकीलों के बीच मारपीट का मामला आज खत्म हो गया। इस मामले में करीब 20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को आज सस्पेंड किया गया है। सभी रेजीडेन्ट डाक्टर्स निलम्बन की अवधि में एसआरएन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध किए गए हैं। निलंबित जूनियर डॉक्टर प्रत्येक कार्य दिवस में भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे,
पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्य जांच कमेटी गठित। जांच रिपोर्ट आने तक ट्रामा सेन्टर में सम्बंधित यूनिट सर्जरी यूनिट-2 और अस्थि रोग यूनिट 2 में ड्यूटीरत सभी रेजीडेन्ट डाक्टर्स सस्पेंड किए गए हैं,सस्पेंड किए गए सभी जूनियर डॉक्टर्स को चिकित्सीय एवं शैक्षणिक कार्यों से विरत किया गया है। बुधवार सुबह 06 बजे एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेन्टर में एक्सीडेंट में घायल एक महिला मरीज आई थी। 25 वर्षीय जूनियर अधिवक्ता जागृति शुक्ला को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया था, इलाज के दौरान मरीज के तीमारदारों और परिचितों द्वारा आरोप लगाये गये हैं। इमरजेंसी ड्यूटी पर कार्यरत जूनियर रेजीडेन्ट डाक्टर्स द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है। अमर्यादित व्यवहार, गाली-गलौज व मार-पीट की गयी है। मोती लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर वी के पांडेय ने यह आदेश आज जारी किया है।