JHANSI NEWS: बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, झांसी के तत्वाधान में 18वां पटेल कुर्मी सामूहिक विवाह महायज्ञ सम्मेलन का भव्य आयोजन ब्रज पैलेस, कारगुवां जी स्थित मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 के सामने सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। आयोजन में अनेक विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथियों में पदमा टीकाराम पटेल (ब्लॉक प्रमुख), किरण कालका प्रसाद पटेल (राष्ट्रीय सचिव, अपना दल एस), राजकातेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख) एवं शिव शंकर पटेल (भावी प्रत्याशी, स्नातक एमएलसी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रताप सिंह, जयप्रकाश पटेल, अंजना जितेंद्र पटेल, नेहा संजीव निरंजन, मीनाक्षी आनंद पटेल, अरविंद पटेल, महेंद्र पटेल, गुड्डी रानी पटेल, ऊषा सचान, डॉ. आर.के. निरंजन, भारत पटेल, विजय पटेल, डॉ. मुकुट निरंजन, दीपेंद्र पटेल (दीपू), संदीप पटेल खनुआ सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि रमा आर.पी. निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट रखकर ही उसका सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप पटेल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज की परंपराओं को जीवित रखते हैं। सम्मेलन में दीपक पटेल, रामसंजीवन, गजेंद्र पटेल, रंजीत पटेल, सौरभ पटेल, अरविंद निरंजन, नरेंद्र पटेल, राघवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, लखन पटेल, धनेंद्र पटेल, उदयभान पटेल, रोहित पटेल, मनोज डिलावली, पंकज पटेल चिमदवारा, स्केंद्र पटेल, विक्रम पटेल, वासुदेव पटेल, नवजीत कटियार सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में गोटीराम पटेल एवं नंदकिशोर पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।







