JHANSI NEWS: महावीर नगर, आरामशीन बी.एच.ई.एल. स्थित निज निवास (सोना बुक डिपो वाली गली) में 15 जून, सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन एवं श्रद्धालुओं को अमृतमयी कथा श्रवण कराने का सौभाग्य बुन्देलखण्ड के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कृष्ण बिहारी तिवारी (टिंकू महाराज, भरसूड़ा वाले, कोटरा) को प्राप्त होगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व 15 जून को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कलश यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में धर्ममय वातावरण का संचार होगा तथा श्रद्धालु भगवान श्रीहरि की भक्ति में सराबोर होंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा एवं कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा आयोजन की तैयारियों में दयाशंकर, शिवशंकर, अशोक कुमार, श्याम किशोर, आशीष, अनुज, कृष्णा, दीप, अर्शिव सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।







