Home उत्तर प्रदेश 12 और 13 अगस्त को होगा वृहद रोजगार मेला

12 और 13 अगस्त को होगा वृहद रोजगार मेला

FATEHPUR NEWS: जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 12 अगस्त, 2025 एवं 13 अगस्त, 2025 को दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ 2025 (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज, प्रयागराज परिसर में प्रातः 9 बजे आयोजन किया जाना है। इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी तथा लगभग 10000 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, आई टी आई, डिप्लोमा, स्नातक एव बी.टेक. आदि उर्तीण अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से रोजगार संगम पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर विकल्प में अपना पंजीकरण कर आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है। जिसके लिये कोई यात्रा भत्ता देय न होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर प्राप्त कर सकते हैं।