Home उत्तर प्रदेश हेंडपंप पर पानी भरने गई महिला को सर्प ने काटा अस्पताल में...

हेंडपंप पर पानी भरने गई महिला को सर्प ने काटा अस्पताल में भर्ती

AURAIYA NEWS: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असेवा निवासी एक महिला रविवार की दोपहर घर के बाहर लगे हेडपंप से पानी भरने गई थी। उसी समय हैंड पंप के समीप झाड़ियां में छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजन उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये और भर्ती कराया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्ता निवासी रानी देवी 45 वर्ष पत्नी रामचंद्र रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर लगे हेडपंप पर पानी भरने गई थी। उसी समय हेडपंप के समीप झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला घर पर आई और बेसुध होकर जमीन पर गिरकर गयी। यह नजारा देखकर बच्चे घबरा गए और परिवार वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचोंली रेफर कर दिया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई थी।