Home उत्तर प्रदेश हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सांड की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सांड की मौत

FATEHPUR NEWS: कस्बे के समीप बाराती नगर-जाफराबाद रोड पर मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे आरा मशीन के पास अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान एक सांड का पैर तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर जलने लगा। घटना को देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक सांड की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पूर्व जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्षित द्विवेदी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना पर विद्युत विभाग के लाइनमैन टिंकू मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने टूटे तार को लेकर विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समय-समय पर लाइन की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।