Home उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ताओं को मिला स्वास्थ्य की सौगात, कैंटोनमेंट हाॅस्पिटल विशेष सुविधा देने...

हाईकोर्ट अधिवक्ताओं को मिला स्वास्थ्य की सौगात, कैंटोनमेंट हाॅस्पिटल विशेष सुविधा देने को हुआ तैयार, अध्यक्ष राकेश पाण्डे की पहल लाई रंग

2175
0

कुलदीप सिंह वरिष्ठ संवाददाता

प्रयागराज 07 अक्टूबर। प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोएिशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे की पहल रंग लाती दिख रहीं है। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने वकीलों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त किया था कि विशेष सुविधा से लैस हाॅस्पिटल हो, जिसमें बिना समय व्यतीत किये इलाज कराया जा सकें। आखिरकार वह दिन आ ही गया और कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (सीजीएच), जो रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एवं ISO 9001&2014 प्रमाणित अस्पताल है, ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के लिए हमारे हाॅस्पिटल की डाक्टर टीम पूरी तरह से तत्पर रहेगी।

विशेष सुविधाओं से लैस है हाॅस्पिटल
कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में 20 बेड का आईसीयू, अत्याधुनिक डायलेसिस यूनिट, स्वचालित पैथोलॉजी लैब, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और 2डी इको जैसी अत्यधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह अस्पताल ECHS/ CGHS और आयुष्मान भारत से अनुबंधित है तथा इसे वर्ष 2022 और 2024 में रक्षा मंत्री पुरस्कार Raksha Mantri Award से सम्मानित किया जा चुका है।

अधिवक्ताओं को मिला विशेष सौगात
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. के. पाण्डेय ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पांडे उर्फ बबुआ को अधिवक्ताओं हेतु विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अपने आप को कटिबद्ध बताया। हमारी दिली इच्छा है कि न्याय के प्रहरियों का इलाज करू। हमारे यहां जितनी भी सुविधाएं है। सभी उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं को एम्स, केजीएमयू और एसजीपीजीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी (किडनी ट्रांसप्लांट) एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभागों से नियमित परामर्श देंगे।

ये सुविधाए होगी उपलब्ध
हाॅस्पिटल में फुल बॉडी चेकअप मात्र ₹500 में जिसमें CBC ]Blood Sugar Test, Lipid Profile,Liver & Kidney Function Test,Urine Test ¼ X&Ray½]Ultrasound (chest)- ECG 2. साप्ताहिक निशुल्क ओपीडी मैक्स और मेदांता अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हाईकोर्ट बार परिसर में आयोजित होगी,3. 60 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिवक्ताओं व उनके परिवारों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं बिना नंबर के इलाज की सुविधा, 4. सभी जांचें सरकारी दरों पर जो बाजार की तुलना में 50ः से 60ः तक सस्ती होंगी, 5. निशुल्क होम सैंपल कलेक्शन सुविधा अधिवक्ताओं के लिए घर से सैंपल लेने की सुविधा, 6. सभी दवाओं पर 40ः की छूट,7. आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज मिलेगा।