Home उत्तर प्रदेश हाइटेशन तार की जद में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

हाइटेशन तार की जद में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम अंतर्गत म्योहरा तिलक नगर में शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब 11000 लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई, स्थानीय लोगो ने देखा तो सभासद प्रतिनिधि को सूचना दी जिसके बाद पहुंचे सभासद प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत अवस्था में सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के म्योहरा तिलक नगर में शुक्रवार की रात हाईटेंशन विद्युत तार की जद में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई, स्थानीय लोगो की सूचना पर सभासद प्रतिनिधि गोलीदीन ने वन विभाग व थाना कड़ा धाम को सूचित किया जिसके बाद पहुंचे कड़ा धाम थाना के उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं वन कर्मियों को राष्ट्रीय पक्षी को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर सम्मान के साथ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।