Home उत्तर प्रदेश हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए लगाया थाना चिलकाना पर जाम

हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए लगाया थाना चिलकाना पर जाम

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना अंतर्गत गांव दुमझेड़ा जंगल मे युवक माहिल की हत्या के मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजनों ने आज थाने के सामने घंटो जाम लगा हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मृतक की मां कमलेश का आरोप था कि उसके पुत्र को प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही चार आरोपी अक्षय व अनमोल पुत्रगण राकेश, अनिल पुत्र गोपी व अंश पुत्र अनिल ने उनके बेटे माहिल की हत्या की है मृतक के परिजनों ने उनके बेटे की मौत का कारण बनने वाली आरोपी युवती को भी गिरफ्तार किए जाने की मांग की. मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सन्नी गौतम व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन खुराना ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर तथा थाना प्रभारी संजीव कुमार द्वारा मृतक के परिजनों के चार सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार सुरक्षित स्थान पर रखे गए दो आरोपियों को ले जाकर दिखाकर संतुष्ट करने व बचे अन्य दो आरोपियों की जल्द से जल्द तुरंत गिरफ्तारी तथा सभी आरोपियों के खिलाफ उचित व सख्त  कानूनी कार्रवाई किए जाने के आश्वासन देकर भीड़ को शांत कर लगभग सवा घंटे बाद जाम को खुलवाया ।