Home उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना पंजीकरण संचालित अवैध क्लीनिक सीज

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिना पंजीकरण संचालित अवैध क्लीनिक सीज

AURAIYA NEWS: जनपद के कस्बा दिबियापुर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पंजीकरण अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लीनिक को सीज कर दिया। जांच के दौरान क्लीनिक में एलोपैथिक दवाएं मिलीं, चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हुए पाए गए। मौके पर तीन मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था, जबकि एक छोटे बच्चे का भी इलाज चल रहा था।जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक के पास आयुर्वेदिक (BAMS) की डिग्री है, लेकिन क्लीनिक में एलोपैथिक उपचार किया जा रहा था, जो नियमों के विपरीत है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को तत्काल सीज कर संचालक को नोटिस जारी किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।