BALRAMPUR NEWS: वादी महेन्द्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम दत्तौली मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना रेहरा बाजार में दिनांक 29.08.25 को तहरीरी सूचना दिया कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 27/28-08-2025 की रात्रि ग्राम रेहरा में स्थित टी पी रिन्यूएबल माइक्रोरिड लिमिटेड टाटा पावर द्वारा संचालित सौर्य ऊर्जा संयंत्र की 24 बैटरी 48v की चुरा लेने के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0-158/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी । थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-158/25 धारा 303(2) बीएनएस (तरमीम धारा 305ए , 331(4) बी0एन0एस) के सफल अनावरण हेतु आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संदिग्धों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त 1-राजू गुप्ता उर्फ राज कपूर गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता नि0 खरगूपुर बाजार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा 2- राम विलास मौर्या उर्फ बब्लू पुत्र राजेन्द्र मौर्या 3- सन्तोष मौर्या पुत्र हरिशचन्द्र मौर्या नि0गण ग्राम मुरावन का पुरवा मल्लापुर बाजार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा 4- उदयराज यादव पुत्र राधिका यादव नि0 ग्राम हरभजन का पुरवा रूपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा 5- मनीष वर्मा उर्फ लल्लू पुत्र गुरूवचन वर्मा नि0 ग्राम राधानगर रूपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा का नाम प्रकाश में आया । जिनकों दिनांक 09.09.25 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र खरगूपुर जनपद गोण्डा से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभि0गण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त खुशीराम गौतम पुत्र छबीले नि0 मैनिहवा सुहरियांवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र पयागपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गण के कब्जे से चोरी गयी बैट्री को बेचकर मिले रुपये में से 15220 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूल बस बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 बी0एन0एस0 तथा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।







